{"_id":"608ae8758ebc3e8d34562a7b","slug":"dm-inquired-directly-by-talking-to-kovid-patients-how-are-they-doing-gonda-news-lko5762357192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड मरीजों से सीधे बात कर डीएम ने पूछा हाल-चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड मरीजों से सीधे बात कर डीएम ने पूछा हाल-चाल
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हाल जानने के लिए डीएम मार्कंडेय शाही ने गुरुवार को कई मरीजों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधे हालचाल लिया और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को हिम्मत व ढांढस बंधाने के लिए तथा अस्पताल में उन्हें दी जा रही सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने मरीजों से कहा कि वह कोेरोना से लड़ाई में हिम्मत न हारें, समय से दवाइयां लें ।
जिलाधिकारी ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रथम व द्वितीय दोनों तलों पर भर्ती मरीजों से बात की। मरीजों ने खुलकर डीएम को अपनी बात बताई तथा कुछ व्यवस्थाएं ठीक कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से रीता गुप्ता, बिटाना, लक्ष्मी, चांदनी, भावना, मुल्ला हाशमी, चन्द्र प्रताप तथा रितेश कुमार से बात कर उन्हें हिम्मत बंधाते हुए जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
डीएम ने कोविड वार्ड में मरीजों की सेवा कर रहे स्टाफ डा. हिमांशु, स्टाफ नर्स आकांक्षा सिंह से भी बात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे लोग पूरे मनोयोग से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डंटे रहें और मरीजों को हर संभव सुविधा दें जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।