{"_id":"603e74788ebc3ee95e764546","slug":"dm-and-sp-inspected-the-district-jail-gonda-news-lko567594716","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने जेल की सभी बैरकों की तलाशी कराई।
जिलाधिकारी ने स्वयं कारागार की अस्पताल व महिला बैरक समेत सभी 13 बैरकों को निरीक्षण कर अपने सामने तलाशी कराई। इसके बाद भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया।
डीएम ने बंदियों को मिलने वाले भोजन का मेन्यू के बारे में जेल अधीक्षक से पूछा तो बताया गया कि सप्ताह में एक दिन बंदियों को स्पेशल भोजन दिया जाता है। जिसमें पूड़ी, सब्जी के साथ ही हलवा शामिल रहता है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बंदियों से बातचीत कर जेल में उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, ओएसडी शिवराज शुक्ल, पीआरओ रमाकांत सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।