{"_id":"58d1648d4f1c1b2f4a1a329b","slug":"dm-and-sp-get-copy-solver","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने पकड़े दो नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने पकड़े दो नकलची
amarujala
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन सम्पन्न कराने एवं स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह भ्रमणशील रहे। मंगलवार को तहसीलदवस के बाद डीएम एवं एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने एसपी के साथ महाराजा देवी बक्श सिंह इन्टर कॉलेज तरबगंज, डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटर कॉलेज तरबगंज, जेएन इंटर कॉलेज तरबगंज, कन्या इन्टर कॉलेज नवाबगंज, बैरम सिंह इंटर कॉलेज बल्लीपुर, डीएवी इंटर कॉलेज नवाबगंज, कन्हैया बक्श सिंह इंटर कॉलेज टिकरी नवाबगंज, शैल सिंह स्मारक इंटर कालेज टिकरी, जगमोहन बालिका इन्टर कालेज वजीरगंज, सत्यदेव इन्टर कालेज भगोहर वजीरगंज, रवीन्द्र सिंह स्मारक इन्टर कॉलेज वजीरगंज एवं एजाज हुसैन इन्टर कालेज खोरहंसा में औचक निरीक्षण किया।
कन्हैया बक्श सिंह इंटर कालेज में डीएम व एसपी ने दो परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इटियाथोक(गोंडा)। जनता इन्टर कॉलेज में चल रही इंटर की दूसरी पाली में इंटर फिजिक्स की परीक्षा में डायट से आए सचल दल की टीम ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। छात्रा ने अपने सलवार पर लिख रखा था।
जिसे टीम द्वारा देख लिया गया। सलवार पर लिखे होने के कारण बाजार से दूसरे कपड़े मंगाकर पहनने की व्यवस्था भी करायी गयी। प्रधानाचार्य सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि उस कपड़े को सील करने के साथ साथ कापी को भी सील कर दिया गया।
फोटो-15