फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Diwali festival celebrated by offering 56 bhogs to Ghanshyam Maharaj at Chhapiya temple in Gonda

UP News: छपिया मंदिर में घनश्याम महाराज को लगा छप्पन भोग, दर्शन को जुटी गुजरात सहित क्षेत्रीय भक्तों की भीड़

Sun, 03 Nov 2024 12:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 12:31 AM IST
सार

गोंडा में छपिया मंदिर में घनश्याम महाराज को छप्पन भोग लगाया गया। दर्शन को गुजरात सहित क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ जुटी। यहां दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। 

विज्ञापन
Diwali festival celebrated by offering 56 bhogs to Ghanshyam Maharaj at Chhapiya temple in Gonda
छपिया मंदिर में घनश्याम महाराज को लगा छप्पन भोग - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में शनिवार को भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। मसकनवा स्थित भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली मंदिर सहित पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर के सामने पवित्र नारायण सरोवर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


लक्ष्मी पूजन, गणेश पूजन के बाद भगवान की आरती की गई। दीपावली के दूसरे दिन मंदिर में गोवर्धन पूजा की गई। अन्नकूट, छप्पनभोग लगाया गया। मैसूर, मगज, बर्फी, बालूशाही, बूंदीचूर सहित छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया। मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु स्वामी जगत प्रकाश, कोठारी विष्णु स्वामी ने यजमान रमेश भाई पटेल सहित अन्य हरिभक्तों के साथ भगवान की पूजा-अर्चना व आरती की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा अर्चना का मिलता है विशेष लाभ

मंदिर के महंत देव स्वामी ने बताया कि आज के दिन का विशेष महत्व होता है। भगवान को मूली और बैंगन का भोग लगाया जाता है। उसके बाद ही मूली और बैंगन का सेवन किया जाता है। उन्होंने बताया कि अन्नकूट छप्पन भोग के दर्शन तथा भगवान की पूजा अर्चना का विशेष लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे टिप्पणी; अधिकारियों तक पहुंची बात

 

देर शाम तक जुटी रही भक्तों की भीड़

अन्नकूट के प्रसाद का वितरण रविवार को होगा। अन्नकूट छप्पनभोग के दर्शन लिए गुजरात प्रांत के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ मंदिर में देर शाम तक रही। इस अवसर पर गुरु स्वामी जगत प्रकाश महराज, कोठारी विष्णु स्वामी, सागर भगत, केशव भगत, ज्ञान प्रकाश पांडेय, रविशंकर त्रिपाठी, राजेश पांडेय उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed