फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   District safe from Corona, 70 samples received negative

कोरोना से जिला सुरक्षित, 70 सैंपल मिले निगेटिव

Sun, 12 Apr 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
District safe from Corona, 70 samples received negative
गोंडा। कोरोना से बचाव के लिए जिले में मुहिम जारी है। अब तक 103 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 70 की जांच रिपोर्ट आ गई है। ये सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। 33 रिपोर्ट अभी आनी हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस पर निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन

रविवार को 18 सैंपल जांच के लिए और भेजे गए हैं। सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से बेहतर स्थिति के संकेत मिले हैं, लेकिन लोगों को अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। अब तक कराई गई जांच में स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले दिनों में लॉकडाउन बढ़ने पर जिले के ए श्रेणी में शामिल होने के आसार हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जिले के लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। 100 से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के नमूने भेजे जाते हैं उन्हें आइसोलेशन में रखा जाता है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेजा जाता है। जिससे सतर्कता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शेल्टर होम व अन्य स्थानों पर लोगों को क्वारंटीन किया गया है। कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के अभी तक सार्थक परिणाम सामने आए हैं, अब आम लोगों को भी सतर्कता बरतनी है। जिससे कोई समस्या न होने पाए। शासन के संकेतों की मानें तो 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ सकता है और इस दौरान पाबंदियां लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed