{"_id":"5942ba971c2a6dcf2b829939d03a25b9","slug":"disposal-of-26-complaints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 शिकायतों का निस्तारण
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पुराने तहसील दिवसों के पेंडिंग पड़े 32 शिकायतों का अब तक निस्तारण न होने पर डीएम ने कई अफसरों पर नाराजगी जताई। पेंडिंग शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने जिला स्तरीय तहसील दिवस में आईं 88 में से 26 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया। तहसील दिवस में आई शिकायतों का जल्द निस्तारण न होने पर डीएम ने संबंधित विभाग के अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंगलवार को सदर तहसील सभागार में डीएम प्रीति शुक्ला ने जिला स्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए 88 में से 26 शिकायतों की जांच कर निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराने का निर्देश संबंधित अफसरों को दिया। डीएम ने बेलभरिया निवासी श्यामलाल व जगप्रसाद की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए औपचारिकताएं पूरी कराकर मामले का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
तहसील दिवस में पहले से पेंडिंग पड़े 32 मामलों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश देते हुए कई अफसरों के खिलाफ नाराजगी जताई और संबंधित अफसर के खिलाफ शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के दो, बीडीओ सदर ब्लॉक के तीन, हरैया सतघरवा के दो, थानाध्यक्ष तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, एसपी कार्यालय, बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय, नगर पालिका बलरामपुर व विद्युत विभाग के दो-दो, अग्रणी बैंक, बेसिक शिक्षा के तीन-तीन, राजस्व विभाग के नौ और सरयू नहर खंड के एक मामले का निस्तारण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने सभी अफसरों को एक सप्ताह में पेंडिंग पड़े मामलों का निस्तारण कराने का निर्देेश दिया।
जिला स्तरीय तहसील दिवस में एसपी वीडी शुक्ल, सीडीओ रामाश्रय, सीएमओ डॉ. यूके वर्मा, एसडीएम सदर इंदुभूषण वर्मा व सीओ नृपेन्द्र सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।