फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DIET spokesperson defrauded of 9.11 lakh

Gonda News: डायट प्रवक्ता से 9.11 लाख की ठगी

Tue, 11 Aug 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
DIET spokesperson defrauded of 9.11 lakh
गोंडा। विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी डायट प्रवक्ता संदीप जायसवाल से गोरखपुर में प्लाॅट के नाम पर 9.11 लाख रुपये की ठगी हो गई। उन्होंने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी के आदेश से दर्ज इस रिपोर्ट में बिहार के सीवान जिले के बैलौर के रहने वाले कंपनी के निदेशक अश्वनी सिंह समेत अन्य पर गंभीर आरोप हैं। एफआईआर में संदीप ने बताया कि उन्होंने गोरखपुर के ग्राम उनौला दोयम और पतरा में आवासीय प्लाॅट लेने के लिए आरवीएस स्टेट डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक व कर्मियों से संपर्क किया था। प्लाॅट की कीमत 12.60 लाख रुपये बताई गई थी। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से कंपनी को 9.11 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि रकम लेने के बाद कंपनी ने न तो प्लाॅट दिया और न ही रुपये लौटाए। पीड़ित का कहना है कि कंपनी के लोगों ने ऑनलाइन बातचीत के दौरान विश्वास में लेकर प्लाॅट से संबंधित कूटरचित और फर्जी दस्तावेज दिखाए और इसी के आधार पर रकम हासिल की। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पिंटू कुमार यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed