फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dharna

मिल गेट पर अवध केसरी सेना व किसानों को धरना जारी

Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
dharna
फोटो-9-गोंडा के बजाज कुन्दुरखी चौराहे पर बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना देते अवध केसरी सेना के स - फोटो : GONDA
मोतीगंज (गोंडा)। गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर तीसरे दिन मंगलवार को बजाज चीनी मिल, कुन्दरखी चौराहे पर अवध केसरी सेना के साथ क्षेत्रीय किसानों धरना-प्रदर्शन किया। किसान मिल प्रबन्धन से पिछले सत्र के गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान की मांग पर अड़े हैं। किसानों ने भुगतान न होने से आंदोलन जारी रखने की मिल प्रबंधन को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मानवेंद्र सिह मोनू, आलोक सिंह बाबा ने आरोप लगाया कि चीनी मिल किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में अवधकेशरी सेना ने हुंकार भर दी है, अब आरपार की लड़ाई किसानों के साथ लड़ी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि नया पेेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन बजाज चीनी मिल कुन्दरखी किसानों का पुराना बकाया लगभग 158 करोड़ रुपये दबाए हुए बैठी है। चीनी मिल के अधिकारियों ने 15 दिन में भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। पदाधिकारियों ने मिल प्रबंधन से किसानों का भुगतान ब्याज सहित करने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा नेता वा पूर्व जिला पंचायत सदस्य बब्बू सिंह विसेन ने कहा कि किसान अपना हक मांगने के लिए 72 घंटे से खुले चौराहे पर रात गुजार रहे हैं, लेकिन मिल प्रबंधन किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 14 दिन में किसानों का भुगतान कराया जाएगा। धरने में सतपाल सिंह, अरूणेश यादव, फुलऊ, ओमप्रकाश, अंकित सिंह आदि किसान शामिल रहे। बजाज चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना योगेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों का तत्काल भुगतान कर पाना असंभव है। रविवार रात आठ बजे से मिल के संचालन यार्ड में गन्ना न होने की वजह से बंद कर दिया गया है। बताया कि 48 घंटे से पेराई कार्य ठप है। कहा कि किसानों का गत वर्ष का भुगतान 15 जनवरी तक हर हाल में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed