फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dharamshala will be built for Ram devotees: Dhami

भगवान राम के दर्शन करने वालों के लिए तैयार होगी धर्मशाला

Sun, 17 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala will be built for Ram devotees: Dhami
गोंडा में नवाबगंज के महेेशपुर गांव के पास दिल्ली सेवा धाम धर्मशाला की आधारशिला रखते उत्तराखंड क? - फोटो : GONDA
गोंडा। जिस रामराज की हम कल्पना करते थे आज मोदी जी के नेतृत्व में वह सपना साकार हो रहा है। उत्तर प्रदेश भी योगी के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश बन रहा है। प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है।
विज्ञापन

उक्त बातें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। उन्होंने रविवार को अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन हाइवे पर महेशपुर गांव में दिल्ली सेवा धाम धर्मशाला की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पैसा कमाना तो सबके भाग्य में होता है, लेकिन पुण्य कमाना सबके भाग्य में नहीं होता है। दिल्ली सेवा धाम वाले भगवान राम की नगरी में भगवान राम का दर्शन करने आने वाले रामभक्तों के लिए सभी सुविधाओं से लैस धर्मशाला का निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान शिव का स्वरूप एक ही है। भगवान राम अयोध्या में हैं तो भगवान शिव उत्तराखंड में भगवान केदारनाथ के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने दिल्ली सेवा धाम वालों से कहा कि भगवान राम के भक्तों के लिए अयोध्या में धर्मशाला बनने जा रहा है। भगवान शिव के लिए भी उत्तराखंड में ऐसा ही काम करें।
उन्होंने कहा कि दिल्ली से देहरादून जाने में अब मात्र ढाई घंटे लगेंगे, ऐसी सड़क का निर्माण हो रहा है। आज ऋषिकेश से कर्ण प्रयाग तक रेलवे लाइन बन रही है, जिसमें 12 रेलवे स्टेशन होंगे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि पहाड़ों में भी रेल चलेगी।

आज मोदी जी के नेतृत्व में ऐसा काम हो रहा है। यही राम राज्य है। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को देवभूमि उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद उन्होंने परिसर में राम नाम लिखी ईंट की आधार शिला रख कर धर्मशाला के नींव का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed