{"_id":"643d85f408ab3f46c30bee30","slug":"devotees-danced-on-the-hymns-of-khatu-shyam-gonda-news-c-13-1-188292-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Mon, 17 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के रानी बाजार में खाटू श्याम का भजन प्रस्तुत करती गायिका। -संवाद
गोंडा। शहर के रानी बाजार स्थित नर्वदेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रविवार शाम खाटू श्याम के जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में श्याम भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा की ज्योति व दरबार का दर्शन किया।
कलाकारों की ओर से श्रीगणेश, राधाकृष्ण, राम दरबार व खाटू श्याम की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। भजनों के क्रम के गायक अंकित शुक्ल ने गणेश वंदना, रोहित शर्मा ने हारे हारे हारे, तू हारे के सहारे श्याम व मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है... आदि भजन पेेश किए।
महक कसौधन ने गाया- मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है व रात बाबा आज थाने आनो है..., मानसी अग्रवाल ने मंगल भवन अमंगल हारी..., बोलो जी बोलो श्याम बाबा की जयकार बोलो जी बोलो... गाया। प्रयागराज की भजन गायिका जूली सिंह के भजनों ने भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, सचिन महेश्वरी, महंत शंभूनाथ, मोदनवाल, अमरनाथ मोदनवाल, अरविंद मिश्र पुले, पप्पू मोदनवाल, गौरव रस्तोगी, प्रतीक टंडन, अनूप बंसल, शानू कसौधन, अजय कसौधन, ऋषि कसौधन आदि मौजूद रहे।