फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devipatan division tops in resolving public complaints

Gonda News: जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल अव्वल

Sat, 11 Oct 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Devipatan division tops in resolving public complaints
गोंडा। जन शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर प्रदेश में बाजी मारी है। सितंबर की मासिक रैंकिंग में देवीपाटन मंडल ने 120 में से 104 अंक अर्जित कर प्रदेश के 18 मंडलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर तैयार की गई है। मंडल के अपर आयुक्त कमलेश चंद्र ने बताया कि पूरी टीम ने प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया, जिसका परिणाम हमें प्रदेश में प्रथम स्थान के रूप में मिला। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मंडल स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक संदर्भ का विश्लेषण कर संबंधित अधिकारी को समय सीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। यही कारण है कि देवीपाटन मंडल जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed