फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development plans from the center need budget

केंद्र से विकास योजनाओं को बजट की दरकार

Sun, 31 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Development plans from the center need budget
गोंडा। केंद्र सरकार की ओर से पहली फरवरी को आने वाले बजट से जिले को काफी उम्मीदें हैं। मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति हो गई है और 20 करोड़ का बजट भी मिल गया है। इसके अवशेष 300 करोड़ से अधिक का बजट भी जारी होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बहराइच अयोध्या मार्ग के छह लेन बनाए जाने का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। इसके लिए भी बजट तय होने की उम्मीदें हैं। जिले में एक दर्जन के करीब रेलवे क्रांसिंग हैं जिन पर ओवरब्रिज बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए भी बजट तय होने की आस लगाए लोग बैठे हैं।
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना से शहर के पार्कों के विकास, चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ ही सबसे अहम जरूरत सीवर लाइन के लिए बजट की दरकार है। तीन लाख के करीब लोग शहरी क्षेत्र में रहते हैं और 50 हजार के करीब मकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जलनिकासी का सुनियोजित व्यवस्था न होने से अक्सर बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सीवर लाइन के लिए बजट मिल सकता है। करीब 300 करोड़ रूपए का प्रस्ताव 8 साल पहले तैयार हुआ था लेकिन बजट न मिलने से सीवर लाइन नही बन सका है।
इसके लिए लोगों में काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा किसानों के लिए राहत भरी योजनाओं को बजट मिल सकता है। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के साथ ही कृषि मशीनरी फार्म के लिए लक्ष्य का विस्तार संभव है। औद्यानिक खेती के विकास के लिए भी बजट की उम्मीदें हैं।
इसके अलावा शहर के प्रस्तावित विस्तार के लिए बजट मिलने की उम्मीद लोग लगाए बैंठे हैं, जिससे शहर से सटे 27 गावों का शहर की तर्ज पर विकास हो सके। सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए भी बजट से उम्मीदें हैं और जिले में मनरेगा के ढाई लाख श्रमिकों को भी मजदूरी बढ़ने की उम्मीद है।

मौजूदा समय में प्रति दिन 201 रूपए की मजदूरी तय है अब माना जा रहा है कि इसमें बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस तरह कई तरह की उम्मीदें लोगों को केंद्र के बजट से है। इसके अलावा युवा रोजगार की तो नौकरी और रोजगार कर रहे लोग आयकर में छूट की उम्मीद लगाए हैं। माना जा रहा है कि इस बार कर्मियों के लिए सरकार नई सौगातें ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed