फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development gained momentum, every class benefited

Gonda News: विकास ने पकड़ी रफ्तार, हर वर्ग को मिला लाभ

Thu, 27 Mar 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Development gained momentum, every class benefited
हलधरमऊ विकासखंड परिसर में सरकार की उपल​िब्धयां गिनाते कटरा बाजार विधायक बावन सिंह। -स्रोत: आयो
गोंडा। पिछले आठ वर्षों में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फायदा जिले के हर वर्ग के लोगों को हुआ है। इस दौरान विकास कार्यों के रफ्तार पकड़ने से आम जन से जुड़े कई प्रोजेक्ट कार्य पूरे कर उन्हें धरातल पर लाने में भी सफलता मिली। प्रदेश की योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को जिले के विधायकों व जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की उपलिब्धयां गिनाई।
विज्ञापन

नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य के साथ ही बिजली विभाग के सौभाग्य फेज थ्री योजना में 557 मजरों के विद्युतीकरण के कार्य को भी स्वीकृत मिली है। मनकापुर रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। नवाबगंज रेलवे हाल्ट स्टेशन पर उच्चीकरण शुरू कर दिया गया है। हर वर्ग को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।
विज्ञापन

हलधरमऊ विकासखंड सभागार में कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने सरकार की योगी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में आवास का सर्वे का कार्य चल रहा है। इससे सभी जरूरतमंद पात्रों के अपने मकान का सपना साकार होगा। बताया कि भाजपा सरकार में पूरी निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के कल्याण व हितार्थ काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज में पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि योगी सरकार में आयुष्मान कार्ड बनने से बीमार लोगों को लाभ मिल रहा है। हर गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। भाजपा नेता पंकज सिंह ने भाजपा को सनातन धर्म को आगे ले जाने वाली सरकार बताया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी नाली, खड़ंजा, पोषण आहार, बिजली व सिंचाई योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed