फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Details of sports talents of schools will be recorded on the portal

Gonda News: पोर्टल पर दर्ज होगा स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का ब्योरा

Sun, 22 Sep 2024 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Details of sports talents of schools will be recorded on the portal
गोंडा। जिले में संचालित 2611 परिषदीय और 545 माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे खिलाड़ी भी तैयार होंगे। सरकारी स्कूल और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में खेल सुविधाओं की स्थितियों की भी रिपोर्ट मांगी गई है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों के खिलाड़ियों के साथ ही संसाधनों का ब्योरा विभाग के पोर्टल पर अपडेट होगा।
विज्ञापन


जिले के सभी स्कूल अपने यहां खेल शिक्षक, मैदान और खेल सुविधाओं से जुड़े विवरण पोर्टल पर स्कूल अपलोड करेंगे। इससे जिला, मंडल और राज्य स्तर पर अलग-अलग खेलों की टीम तैयार हो सकेंगी। एक विद्यालय एक खेल योजना के तहत स्कूलों से अच्छे खिलाड़ियों की टीम तैयार होगी। सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोट्र्स फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इसके लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय खेल समिति की सचिव श्वेता मिश्रा कहती हैं कि शासन की मंशा है कि खिलाड़ियों को पूरा ब्योरा पोर्टल पर रहेगा। ताकि जरूरत पढ़ने पर खिलाड़ियों को चयन के लिए बुलाया जा सके। बार-बार स्कूल से पूछने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। जिले के सभी विद्यालयों का पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पोर्टल पर स्कूल में खेल शिक्षक, मैदान और अन्य खेल सुविधाओं से जुड़े विवरण अपलोड करने होंगे। इसके तहत विद्यालय एक दूसरे के खेल संसाधनों का उपयोग भी कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल बनाया गया है। इनकी देखरेख में स्कूलों में अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed