{"_id":"68c316e0b48e4fabe2033e0a","slug":"deputy-chief-minister-sought-a-report-on-the-matter-of-delivery-in-the-toilet-and-illegal-recovery-gonda-news-c-100-1-slko1026-143729-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शौचालय में प्रसव व अवैध वसूली मामले में उप मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शौचालय में प्रसव व अवैध वसूली मामले में उप मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट
Fri, 12 Sep 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। सीएचसी के शौचालय में प्रसव व अवैध वसूली के मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।
ग्राम बसेहिया निवासी निशा का आरोप है कि सात सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। प्रसव कक्ष में पहुंचने पर स्टाफ नर्स ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि डराकर सही तरीके से प्रसव कराने के नाम पर उनकी सास से 500 रुपये भी ले लिए। बाद में स्टाफ नर्स ने एक अन्य महिला के माध्यम से 200 रुपये और मंगवाए। पीड़िता का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उन्हें शौचालय भेज दिया, जहां बच्चे का जन्म हो गया। बाद में इन्फेक्शन से बचाने के नाम पर पुनः 500 रुपये वसूले गए और सीएचसी के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा मंगवाई गई, जबकि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध थीं। निशा के पति ने सीएचसी अधीक्षक से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर निशा ने सीएम और डिप्टी सीएम से शिकायत की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोषी नर्स के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वह लखनऊ स्थित उप मुख्यमंत्री आवास के सामने नवजात शिशु के साथ आत्मदाह कर लेंगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौम्या श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट भेजी जाएगी। (संवाद)