{"_id":"68d432415703df278f0bd52c","slug":"dengue-patients-shiver-in-their-beds-attendants-crowd-the-ward-gonda-news-c-100-1-gon1001-144450-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बेड पर कांप रहे डेंगू के मरीज, वार्ड में तीमारदारों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बेड पर कांप रहे डेंगू के मरीज, वार्ड में तीमारदारों का जमावड़ा
विज्ञापन
गोंडा। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन कोई न कोई मरीज डेंगू से पॉजिटिव मिल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की निरोधात्मक कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों के घर न तो स्वास्थ्य टीम पहुंची और न ही फॉगिंग व छिड़काव हुआ। आइसोलेशन वार्ड में भी तीमारदारों की भीड़ लगी रहती है।
मेडिकल कॉलेज के डेंगू आइसोलेशन वार्ड में मोतीगंज के सोठिया निवासी शिवबालक चार दिन से भर्ती हैं। तीमारदार रामप्रसाद ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे, मंगलवार को डेंगू की रिपोर्ट आने के बाद भर्ती किया गया, लेकिन अभी तक उनके घर स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। परसपुर के आटा पूरे हट्टी सिंह निवासी कुलदीप गौतम दिल्ली में काम कर रहे थे। कई दिनों से तेज बुखार आने के बाद गांव आए और परसपुर सीएचसी पर मंगलवार को डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे उन्हें मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। तीमारदार अवधेश गौतम ने बताया कि घर पर फॉगिंग व छिड़काव नहीं हुआ। मछलीगांव के शिवशंकर तिवारी व श्रावस्ती के वंशराजपुरवा निवासी शिवकुमार के घर पर भी स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची।
आइसोलेशन वार्ड में संक्रमण फैलने का खतरा
-आइसोलेशन वार्ड में मच्छरदानी को ऊपर कर डेंगू संक्रमित मरीज तीमारदारों से मिलते दिखाई पड़े। आइसोलेशन वार्ड में बड़ी संख्या में तीमारदारों की भीड़ रही, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन
तीन नए मरीज मिले
-बुधवार को आई रिपोर्ट में डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। हलधरमऊ का किशन तिवारी, कटरा बाजार के अजय कुमार व परसपुर के आकाश सिंह की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके साथ ही डेंगू संक्रमितों की संख्या 46 पहुंच गई है।
पोर्टल पर सूचना अपडेट होते ही कराई जाती निरोधात्मक कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के दूसरे दिन पोर्टल पर सूचना अपडेट की जाती है, उसके बाद मरीजों के घर जाकर स्वास्थ्य टीमें निरोधात्मक कार्रवाई करती हैं।
- डॉ. एसजेडए जैदी, जिला मलेरिया अधिकारी