{"_id":"5f8c6fb18ebc3e9bcc42c901","slug":"dead-body-of-youth-found-on-rail-track-gonda-news-lko5458343187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर गोंडा रेल खंड पर रविवार की सुबह बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के पास रेल ट्रैक के किनारे एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालात में पड़ा मिला। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जीआरपी चौकी मनकापुर के प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह स्टेशन अधीक्षक बभनान ने सूचना दी कि बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के पास रेल ट्रैक के किनारे एक युवक का शव क्षतविक्षत हालत में पड़ा है। शव के पास ही एक मोबाइल फोन भी टूटा पड़ा है। इसी सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो मोबाइल में लगे सिम का दूसरे फोन में लगाकर सिम में मिले नंबर पर कॉल करके शव की शिनाख्त कर ली गई।
चौकी प्रभारी जीआरपी ने बताया कि शव की शिनाख्त थाना खोड़ारे क्षेत्र के बिछियाढाड़ गांव निवासी मनोज 18 पुत्र कमला प्रसाद के रूप में हुई। चौकी प्रभारी के मुताबिक फोन पर हुई बातचीत में कला प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा मनोज गायब है। सूचना पर कमला प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर बताया कि शव उनके बेटे मनोज का है। बताया कि मनोज शनिवार को की रात थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पाटीदार के यहां गया था। मगर वहां से वापस नहीं लौटा। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।