{"_id":"6a25b6d8c411d1965b0a53c9","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-gonda-news-c-100-1-slko1026-159917-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sun, 07 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर के नौसी खास गांव निवासी शैलेश कुमार तिवारी (22) का शव गांव के बाहर बने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मां मालती देवी ने बताया कि बेटा शैलेश कुमार तिवारी शनिवार शाम खेत की देखभाल के लिए घर से निकला था। देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। गांव में खेल रहे बच्चों ने बताया कि गांव के बाहर वाले घर में उसका शव फंदे से लटक रहा है। परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो शव देख दंग रह गए।
मालती देवी बेटे की हत्या की आशंका जताई है। परिवारवालों की सूचना पर थाने की पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव के मुताबिक परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक के रूप से बीमार था। शहर के एक चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था।