फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of a girl found hanging from a noose

Gonda News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Fri, 24 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found hanging from a noose
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। कुशवाहा नगर में एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम कुशवाहा नगर निवासी फूलमता (25) पत्नी गुड्डू बुधवार शाम खाना खाकर कमरे में सोने चली गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक कुशवाहा नगर निवासी हजारी के पुत्र गुड्डू का विवाह कनरखी गांव की फूलमता के साथ करीब छह वर्ष पहले हुआ था। गुड्डू करीब चार माह से पंजाब प्रांत में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन

घर पर गुड्डू के पिता व उसका भाई व उसकी भाभी रहती हैं। बीती रात फूलमता सहित घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह फूलमता के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला, तो घरवालों ने फूलमता को आवाज लगाई। अंदर से आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ा तो फूलमता का शव साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed