{"_id":"0fdb90ef78a077f897c0e2bcb9a7e1ab","slug":"ddc-and-bdc-6-nominations-rejected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी व बीडीसी के 6 परचे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी व बीडीसी के 6 परचे खारिज
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन की जांच के दौरान खामियां मिलने पर दो डीडीसी के और चार परचे बीडीसी के खारिज कर दिए गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य के आरओ व पीडी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉकों के 10 जिला पंचायत क्षेत्रों के 187 में से 97 परचों की जांच की गई।
जांच के दौरान उतरौला ब्लॉक के वार्ड संख्या 31 महुआधनी क्षेत्र से जयंती देवी व श्यामराजी का नामांकन पत्र कमियों के चलते खारिज कर दिया गया। शेष बचे नामांकन पत्रों की जांच 15 अक्तूबर को पूरी कर ली जाएगी।
उतरौला ब्लॉक के आरओ आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि 74 बीडीसी सीटों के लिए कुल 432 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। पहले दिन करीब 220 नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है।