{"_id":"68599e609c74ebfdda0ab1d9","slug":"cylinder-exploded-with-a-bang-household-turned-to-ashes-gonda-news-c-100-1-gon1003-139757-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धमाके के साथ फटा सिलिंडर, राख हुई गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धमाके के साथ फटा सिलिंडर, राख हुई गृहस्थी
Tue, 24 Jun 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
जीरगंज के बरईपारा गांव में गैस सिलिंडर में विस्फोट से जली गृहस्थी। - संवाद
डुमरियाडीह/झंझरी (गोंडा)। वजीरगंज के बरईपारा में चाय बनाते समय एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से आग फैल गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इसके बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
पीड़िता कमलावती ने बताया कि सोमवार सुबह वह चाय बना रही थीं। तभी सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। बुझाने का प्रयास करने पर भी लपटें कम होने के बजाय तेज होती गईं। घबराकर घर से बाहर भागीं। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों ने एहतियातन रास्ता बंद करा दिया। तभी धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। आग से कमलावती की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। लेखपाल महेंद्र कुमार ने 60 हजार रुपये क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह ने बताया कि पीड़िता को अनाज के साथ नकद सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।