{"_id":"68f9294028ee795427044c57","slug":"crowd-gathered-on-rumour-police-investigated-gonda-news-c-100-1-gon1041-145883-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अफवाह पर जुटी भीड़, पुलिस ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अफवाह पर जुटी भीड़, पुलिस ने की जांच
Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
परसपुर। ग्राम नीरपुर ख्याला के गोकुलपुर में गो हत्या की अफवाह पर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर सीओ करनैलगंज अभिषेक दावाच्या के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
सीमा ने बताया कि उनकी गाय बीमार थी। पति झुनई गौतम मेहनत-मजदूरी करके उसका इलाज कराते रहे, लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी के अनुसार जांच में पता चला कि गाय झुनई की थी। उसने मृत मवेशी को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया था। गो हत्या की अफवाह फर्जी निकली। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।