फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crocodile found in Kanakpur lake

कनकपुर गांव में निकला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Mon, 15 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found in Kanakpur lake
गोंडा। कटरा शिवदयाल गंज के कनकपुर गांव के एक तालाब से वन विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ को पकड़ा है। पकड़े गए मगरमच्छ को देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में आई बाढ़ में एक मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ बह कर कटरा शिवदयाल गंज बाजार के उत्तर दिशा में कनकपुर गांव के एक तालाब में आ गया था। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी। उस समय वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का कई प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन

इधर तालाब में पानी कम होने पर अक्सर वह तालाब में घूमते हुए व तालाब के किनारे बैठ कर धूप सेंकते हुए दिखाई पड़ जाता था। स्थानीय लोगों ने फिर इसकी वन विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर वन दरोगा अरुण तिवारी, वन रक्षक राम सेवक सोनकर, राम बहादुर शुक्ल को लेकर रविवार को तालाब के किनारे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
वन दरोगा ने बताया कि तालाब के किनारे एक बड़ी बिल घुस जाने से नहीं पकड़ा जा सका। बिल करीब बीस फिट गहरी एक मकान की नींव तक थी। उन्होंने बताया कि रात्रि में पिंजड़ा ले जाकर उसी बिल पास रख दिया तथा चार लोगों वहीं बैठाकर कर उसके निकलने का इंतजार करने लगे।

रात्रि में करीब दो बजे जैसे ही मगरमच्छ निकल कर पिंजड़े में घुसा वहां पर बैठे लोगों ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ कर नवाबगंज नर्सरी पर रखा गया है। अधिकारियों से निर्देश मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed