{"_id":"678f97eb971b5febf7a54b53a9adda06","slug":"youth-killed-in-accidents-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में युवक की मौत, सात घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
सोमवार की देर रात सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हादसों में तीन सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रावस्ती जनपद के गिलौला थानाक्षेत्र के तिलकपुर गांव का रहने वाले बदलूराम ने बताया कि उसका बेटा बैजनाथ (35) सोमवार की सुबह कोतवाली नगर गोंडा के मिश्रौलिया गांव रिश्तेदारी में आया था। यहां गांव के समीप ही देर रात सड़क पार करते समय बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी दुर्घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के सुभागपुर निवासी द्वारिका शुक्ल (65) ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार बेलवानोहर गंाव के रहने वाले रामप्रसाद (55) के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से मुकदमे की पैरवी के लिए कचेहरी आ रहे थे।
विज्ञापन
वह दोनों गोडवीपुरवा गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। तीसरी दुर्घटना में थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी सुरेश सिंह (60) ने बताया कि वह बाइक से रगड़गंज बाजार जा रहे थे, रास्ते में परसदा गांव के पास बस की चपेट में आने से घायल हो गए।
चौथी दुर्घटना में थाना परसपुर क्षेत्र के परसनपुरवा निवासी शिवमोहन (18) अपनी कार बनवाने के लिए मंगलवार की सुबह परिवार के रंजीत (24), कृष्णकुमार (23) व कवि (15) के साथ करनैलगंज जा रहा था। पचईपुरवा के पास सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिससे चारों घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।