फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman burned to death alive

दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया

Wed, 01 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman burned to death alive
स्थानीय थाना क्षेत्र के सुगानगर डुमरी गांव में दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को जलाकर मार डाला।  मृतका के पिता ने पति, सास व ससुर के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिश शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पचपेड़वा थाने के ग्राम रामनगर निवासी चिनके ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने  अपनी 20 वर्षीय बेटी रीता मौर्या की शादी करीब 9 महीने पहले सुगानगर डुमरी निवासी दुर्गेश मौर्या के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद से ही रीता का पति व सास कमली तथा ससुर जग प्रसाद दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर यह लोग रीता को प्रताड़ित करते थे। सोमवार रात ससुरालीजनों ने दहेज के लिए रीता को जलाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालीजन घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गए है। पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता चिनके तथा मां शीला मौर्या ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


थानाध्यक्ष पचपेड़वा आरके यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चिनके ने मृतका के पति, सास व ससुर  के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed