फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two smugglers arrested in Gonda

आठ प्रतिबंधित मवेशियों के साथ दो तस्कर दबोचे

Sun, 12 Mar 2017 09:23 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 12 Mar 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested in Gonda
एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर आठ प्रतिबंधित मवेशियों के संग दो तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए मवेशियों व तस्करों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है। मवेशियों की तस्करी पर एसएसबी कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन


एसएसबी 50वीं वाहिनी के उप सेनानायक जनार्दन मिश्र ने रविवार को बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर सीमा चौकी त्रिलोकपुर के जवानों ने तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे दो तस्करों को धर दबोचा।
विज्ञापन


कमांडर के नेतृत्व में जवानों ने तस्करों को भारत-नेपाल सीमा के निकट गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नेपाल निवासी शांत प्रसाद यादव व शिव कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों ने मवेशियों की तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए सभी मवेशियों व दोनों पशु तस्करों को कस्टम विभाग बलरामपुर के हवाले कर दिया गया है। उप सेनानायक ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर शांति बनाए रखने के साथ तस्करी व अन्य गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed