{"_id":"5957c7b34f1c1b59448b4892","slug":"two-sides-fierce-fighting-in-the-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":" रंजिश में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट
amar ujala
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनकटवा नयानगर में शनिवार को प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
ग्राम बनकटवा नयानगर निवासी शफीक ने बताया कि उनकी गांव के ताज मोहम्मद से चुनावी रंजिश चल रही है। शनिवार को इसी रंजिश के चलते विपक्षियों ने हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। घटना में शफीक, अबरार, मलिक, शिफा, रशीद, साबिरा, सफीकुन व कनीज फातमा आदि घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। शफीक, साबिरा व राशिद की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें गोण्डा रेफर कर दिया है। शफीक ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर ताज मोहम्मद, राजू, आशू व सलीम के अलावा आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।