{"_id":"ded2dd9953298dfdfdc7d5af53a01eaf","slug":"two-contract-killers-arrested-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने जा रहे दो सुपारी किलर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या करने जा रहे दो सुपारी किलर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 19 Aug 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक पुलिस ने बुधवार को दो लोगों की हत्या करने जा रहे दो सुपारी किलर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पांच असलहे व एक देशी बम बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने पट्टे की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा न करने देने पर हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
इसके लिए तीन लोगों ने मिलकर 40 हजार रुपये में दो युवकों को सुपारी दी थी। एसपी आरपीएस यादव ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियानी पाठक निवासी राम नाथ गोड़िया का रामबरन पांडेय से जमीन का विवाद चल रहा है। रामनाथ को एक जमीन पट्टे के रूप में मिली थी, जिस पर रामबरन व उसके साथी घनश्याम पांडेय कब्जा नहीं करने दे रहे थे। पकड़े गए रामनाथ ने बताया कि रामबरन आदि ने उनके घर वालों को मारापीटा था।
विज्ञापन
गोली भी चलाई थी, जिसमें उसका एक रिश्तेदार घायल हुआ था। इसी कारण हत्या की साजिश रची थी। रामनाथ के साले तुलाराम व उसके भतीज रामचन्दर ने दो युवकों को सुपारी दी थी। इटियाथोक थाने की पुलिस ने बुधवार को मोहनपुर चौराहे के पास चेकिंग लगाई थी। इस दौरान एक बाइक से दो युवक आते दिखे। संदेह होने पर थानाध्यक्ष इंतखाब खां ने तलाशी ली तो एक के पास एक पिस्टल व दूसरे के पास से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
एक ने नाम इन्द्र देव ओझा कंचनपुर व दूसरे दिनेश तिवारी निवासी संझवल गोडटटी थाना इटियाथोक बताया। इन्द्रदेव के खिलाफ खरगूपुर व इटियाथोक थाने में तीन मामले दर्ज हैं। जबकि दिनेश तिवारी शक्ति स्मारक कॉलेज बलरामपुर रोड दुलहनपुर में बीएससी का छात्र है। दोनों ने बताया कि हत्या के बाद उन्हें 20-20 हजार रुपये मिलने थे ।
इसके लिए रामनाथ के दो रिश्तेदारों की ओर से दोनों को 1500 रुपये एडवांस में दिये थे। पुलिस ने धानेपुर क्षेत्र के तेलियानी गांव में रामनाथ के घर पर दबिश दी तो रामनाथ के साथ उसके दोनों रिश्तेदार तुलाराम व राम चन्दर भी मिल गए। इन लोगों के कब्जे से भी पुलिस को तीन असलहे क ई कारतूस व एक देशी बम बरामद हुआ। पूछताछ में रंजिशन दो लोगों की हत्या किये जाने की योजना बनाने का खुलासा होने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
बीएससी करने के साथ सुपारी किलर के काम को भी आजमाने की कोशिश करने वाले दिनेश तिवारी के पास 1.10 लाख रुपये की बाइक है। पुलिस के हाथ लगा दिनेश के पिता राम विलास सरकारी नौकरी करते हैं। लेकिन दिनेश ने ये बाइक कैसे ली, इस बारे में वे कुछ बता नहीं सके।