फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tricked the soldiers escaped prisoner

सिपाहियों को चकमा देकर बंदी फरार

Sat, 09 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 09 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tricked the soldiers escaped prisoner
गिरफ्तार - फोटो : file photo
चोरी के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे एक बंदी को बीमारी की हालत में जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की भोर में बंदी सिपाहियों को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया।
विज्ञापन


अभिरक्षा में लगे एक सिपाही ने बंदी के खिलाफ कोतवाली नगर में फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने अभिरक्षा में लगे सिपाहियों को लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


जिला कारागार में विभिन्न मामलों में निरुद्ध चल रहे सात बंदियों को बीमारी की हालत में 26 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां छह बंदियों को इलाज के बाद जिला कारागार वापस भेज दिया गया। मगर कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के चौबेपुर गांव के रहने वाले बंदी रज्जन गिरी उर्फ रोजन का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रज्जन को 14 जुलाई 15 को कोतवाली मनकापुर के एसआई शैलेश पांडेय ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। बंदी रज्जन की अभिरक्षा में कोतवाली मनकापुर में तैनात सिपाही भानुप्रताप सिंह व चंद प्रकाश शर्मा को लगाया गया था।


शनिवार की भोर दो सिपाहियों को चकमा देकर बंदी रज्जन अभिरक्षा से फरार हो गया। इस मामले में सिपाही भानुप्रताप सिंह ने कोतवाली नगर में  बंदी रज्जन गिरि के खिलाफ फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक बंदी की अभिरक्षा में लगे सिपाही भानुप्रताप सिंह व चंद प्रकाश शर्मा को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed