फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teen shot in revenge

रंजिश में किशोर को गोली मारी

Wed, 27 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teen shot in revenge
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
पिपराबाजार गांव के मजरे बेहड़ा में मंगलवार की रात आई बारात में उस समय भगदड़ मच गई जब मामूली विवाद में एक अज्ञात हमलावर ने किशोर पर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली किशोर की पीठ में लगी। जिसे गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से बाद में उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष खरगूपुर दिवाकर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में वह लगे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पिपराबाजार के मजरे बेहड़ा में रहने वाले राजकुमार की पुत्री का मंगलवार को विवाह था। जिसके लिए पंडरीकृपाल के तेलियानी उपाध्याय गांव से बारात आई थी। बारात में तेलियानी उपाध्याय गांव में रहने वाले जगप्रसाद का पुत्र छोटू (15) भी गया था। बताते हैं कि बारात में द्वारपूजा से पहले जब सभी बाराती राजकुमार के घर की ओर जा रहे थे इसी बीच एक हमलावर बारातियों के साथ-साथ चल रहे छोटू के पीठ पर कट्टे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगते ही छोटू जमीन पर गिर पड़ा। जबकि गोली की आवाज सुनते ही बारातियों में भगदड़ मच गई। जिसका फायदा उठाते हुए हमलावर वहां से भाग निकला।
आननफानन बाराती घायल छोटू को पहले लेकर जिला अस्पताल आए। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में विवाद के पीछे रहे कारणों का कोई पता नहीं चल पाया। लेकिन बताया यही जा रहा है कि हमलावर से छोटू का कोई मामूली विवाद था।


फिलहाल पूरे मामले में छोटू के पिता जगप्रसाद ने तिर्रेमनोरमा गांव निवासी महेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी है। जिसको आधार मानते हुए खरगूपुर पुलिस ने महेश के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष खरगूपुर दिवाकर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल वह खुद कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में वह और उनकी टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed