{"_id":"58a9e2694f1c1b931ad8678e","slug":"sir-save-me-or-else-the-teacher-will-take-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"....साहब मुझे बचा लो, वरना शिक्षिका मुझे फंसा देगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
....साहब मुझे बचा लो, वरना शिक्षिका मुझे फंसा देगी
Amarujala
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
...साहब मुझे बचा लो,अब आपका ही एकमात्र सहारा बचा है वरना मैं नौकरी नही कर पाऊंगा। यह अपील करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक की है जो शनिवार को उसने अपने ही स्कूल की शिक्षिका से परेशान होने के बाद बीएसए से फोन पर की थी।
शिक्षक की इस पुकार से बीएसए भी हैरान हैं और उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को इस पूरे मामले की जांच के लिए निर्देशित किया है। करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में प्रधानाध्यापक के पद गजाधर सिंह की तैनाती है।
इसी स्कूल में सहायक अध्यापक के तौर पर बीना पाल भी कार्यरत हैं लेकिन दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। शनिवार को शिक्षक गजाधर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह को उनके मोबाइल पर फोन कर अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई तो बीएसए अवाक रह गए।
विज्ञापन
शिक्षक का आरोप है कि विद्यालय में कर्यरत शिक्षिका समय से विद्यालय नही आती है। इसी बात को लेकर उन्होंने शिक्षिका को समय से स्कूल आने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर वह उनसे रंजिश रख रही है और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार से मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है।
प्राथमिक विद्यालय रामपुर की सहायक अध्यापिका बीना पाल ने कुछ दिन पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्रधानाध्यापक गजाधर सिंह पर अनावश्यक रूप से परेशान करने व अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने करनैलगंज के बीईओ जांच सौंपी थी जो अभी पूरी नही हो सकी है।
करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में शिक्षकों के विवाद ने विद्या के मंदिर को रणक्षेत्र बना दिया है। यहां के प्रधानाध्यापक व एक शिक्षिका के बीच आए दिन हो रहे विवाद के कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है।
बीईओ शिवकुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शिक्षिका की ही गलती सामने आई है। प्रधानाध्यापक की इस मामले में कोई भी कमी अभी तक नही मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है जल्द ही रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौपी जायेगी।