फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Retired soldier's home stolen five lakh

रिटायर्ड सैनिक के घर से पांच लाख की चोरी

Wed, 09 Sep 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 09 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

कौड़िया क्षेत्र में मंगलवार रात एक रिटायर्ड सैनिक के घर चोरों ने करीब चार लाख रुपये का जेवर व एक लाख रुपये नगद पार कर दिया। सेवानिवृत्त सैनिक सत्य प्रकाश दूबे ने घटना की तहरीर थाने में दी है। चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम कैथौली पूरे बदल निवासी सत्य प्रकाश दूबे आर्मी से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उन्होंने बताया कि वे गर्मी की वजह से मंगलवार रात सपरिवार घर की छत पर सो रहे थे। रात में पानी की पाइप के सहारे चोर छत से घर में घुस गए। करीब 14 कमरे वाले घर में चोरों ने सभी कमरों में लगे तालों को तोड़कर पूरा घर खंगाला।
विज्ञापन


घर में करीब चार लाख रुपये के जेवर व बैंक से लाकर रखे एक लाख रुपये नगद उठा ले गए। उनका कहना है कि चोर एक के बाद एक कमरे का ताला तोड़कर पूरा घर खंगालते रहे लेकिन किसी सदस्य की आंख नहीं खुली। उन्होंने बताया कि शायद चोरों ने अति निद्रा वाले किसी रसायन का छिड़काव कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर में जब घर के लोग जागे और नीचे उतरे तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा था। कीमती सामान गायब था। जानकारी होने पर इलाके के तमाम लोग पहुंचे। लेकिन घटना को अंजाम देने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका।


इस मामले में सत्य प्रकाश दूबे ने घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कौड़िया थाने के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दूबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed