फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raped with two teenagers

दो किशोरियों के साथ दुराचार

Wed, 28 Jun 2017 10:11 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 28 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Raped with two teenagers
दो थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों में मामलों में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िताओं को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी लकड़ी बीनने गांव के बाहर गई थी। शाम करीब सात बजे घर लौटते समय गांव के बाहर ही एक युवक ने उसकी बेटी को दबोच लिया और उसके रेप किया।
विज्ञापन


आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और जानकारी दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम को हुई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी मंगलवार शाम गांव के बाहर नित्यकर्म के लिए गई थी। गांव का ही युवक सूरज बेटी का पीछा करते हुए खेत में पहुंच गया।


आरोपी ने गन्ने के खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोरी ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी। थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed