{"_id":"56f4252b4f1c1b8339f14d24","slug":"panic-in-the-gonda-killing-of-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों के कत्ल से थर्राया जिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों के कत्ल से थर्राया जिला
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Thu, 24 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
रोते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
चौपट कानून व्यवस्था से जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। जिले के अलग-अलग इलाके में दो दिन में दो युवकों के कत्ल से जिला थर्राया गया है। कटरा बाजार के अखूनपुरवा गांव में बेखौफ हत्यारों ने युवक की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या के बाद उसका अर्धनग्न शव मचान से लटका दिया।
जबकि, करनैलगंज के प्रतापपुर गांव में हत्यारों ने एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी और शव गांव के पास फेंक दिया। पुलिस की मानें तो शुरुआती पड़ताल में युवकों की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
मामले की प्रेम प्रसंग के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। कटरा बाजार में हत्या के वारदात को पुलिस हत्या व फांसी लगाने को लेकर जांच कर रही है। जबकि, करनैलगंज वारदात में 10 लोगों के खिलाफ हत्या व बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कटरा बाजार हत्याकांड
कॉल कर बुलाया और मचान से लटका मिला शव
बालपुर/गोंडा। कटरा बाजार में बेखौफ हत्यारों ने युवक को मोबाइल से कॉल कर बुलाया। सुबह अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मचान पर लटका मिला।
टरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर नकही के मजरे अखूनपुरवा निवासी नवीन कुमार पांडेय उर्फ बब्बन (27) पुत्र नन्हें पांडेय बुधवार शाम को घर पर खाना खाकर खेत में यूकेलिप्टस पौधों की रखवाली करने के लिए घर से निकलने वाला ही था। इसी दौरान उसकी मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह उसके बाद बात करते खेत की ओर चला गया। गुरुवार को सुबह गांव के लोग जब खेत की ओर निकले तो देखा गांव के पास नवीन पांडेय के खेत में रखवाली करने के लिए बने मचान पर रस्सी से उसका शव लटक रहा है।
लोगों ने इसकी जानकारी उसके घर वालों व पुलिस को दी। मृतक युवक के पिता नन्हें पांडेय का कहना था कि वह रोज की तरह खेत की रखवाली करने गया था। उसके कपड़े फटे हैं उसकी पिटाई करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि रात में फोन करने वाले लोगों ने उसकी हत्या की होगी। कटरा थाने में हत्या किये जाने के मामले में कार्रवाई के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना की जानकारी होने पर करनैलगंज के सीओ एस हम्द ने गुरुवार को सुबह घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने नवीन के सेलफोन की कॉल डिटेल ले ली है ताकि पता किया जा सके कि रात में उसे हत्या के लिए तो बुलाया नहीं गया था।
फिलहाल पुलिस की जांच हत्या की गई या फिर उसने स्वयं फांसी लगा ली इसके बीच उलझ गई है। उसकी हत्या क्यों और किसने की पुलिस इसका वजह तलाशने के साथ घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कटरा बाजार के थानाध्यक्ष राहुल सिंह यादव का कहना है कि युवक ने फांसी लगाई या हत्या हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
कॉल डिटेल से खुलेगा राज
पुलिस ने नवीन पांडेय की मोबाइल फोन की डिटेल ले ली है। पुलिस अब उसके फोन की सीडीआर निकालेगी। क्यों कि पुलिस को दिये गये तहरीर में मृतक के घर वालों ने किसी को नामजद नही किया है। पुलिस युवक जीवन शैली के साथ उसके किन लोगों से कैसे संबंध थे उसकी पड़ताल में लग गई है। लोगों की जबान पर भी यह सवाल है कि आखिर रात में उसके पास किस का फोन आया था जब वह घर से बाहर निकला था।
करनैलगंज हत्याकांड
खेत की रखवाली करने निकले युवक की हत्या
करनैलगंज/गोंडा। खेत में रखवाली करने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या कर उसके शव को गांव के पास फेंक दिया।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रताप पुर निवासी रघुराज सिंह (40) रोज की तरह मंगलवार की देर शाम को घर से खेत की रखवाली करने के लिये निकला था। उसकी कुछ लोगों ने पीटपीट कर हत्या कर दी।
उसके शव को गांव के पास फेंक दिया रात में कुछ लोगों ने इसकी जानकारी होने पर उसके घर वालों को सूचना दी। जब उसके घर वालें पहुंचे तो देखा कि गांव के रामदीन के घर के पीछे रघुराज सिंह का शव पड़ा है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता वचन सिंह ने गांव के ही रामदीन, मधाव, दिनेश समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ युवक की हत्या किये जाने व बलवा करने का कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस हत्या के कारण को आशनाई मान रही है।
पुलिस ने दबिश देकर कई लोगों को उठाया भी है। जिनसे पूछताछ कर रही है। इस बाबत करनैलगंज के कोतवाल दिवाकर सिंह का कहना है कि इस हत्या के मामले में तीन महिलाओं ने युवक की पिटाई करने की बात बतायी है। युवक के महिलाओं से पहले से कैसे संबंध थे इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।
वारदातों का जल्द होगा खुलासा
कटरा बाजार क्षेत्र के खानपुर नकही में युवक का शव लटकता मिला है। उसके शव पर जाहिरी चोट न होने से घटना संदिग्ध लग रही है शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है, रिपोर्ट आ जाने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। करनैलगंज क्षेत्र में एक दूसरे युवक की हत्या हुई है। इसमें पुलिस कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीमें जांच में लगी हैं वारदातों का जल्द वर्क आउट हो जाएगा।
- सबीहुल हम्द, सीओ करनैलगंज गोंडा