फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nine house burned from fire

आग से नौ घर जले

Wed, 23 Dec 2015 10:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने से तेंदुआ भगत ग्राम पंचायत के पंपापुर मजरा में में खाना बानते समय  लगी आग से जोखू, सलामत, मेराज, रसूले, साबिर अली, अकरम, भगीरथ, नियाज अली व श्यामलाल के छप्पर के मकान जलकर राख हो गए। मकान में रखी खाद्य सामग्री, कपड़े, विस्तर सहित अनाज जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड  से नौ घरों में इस भीषण ठंड से बचने के लिए कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन


फौरी तौर पर गांव के प्रधान  रामचंद्र ने पीड़ितों को खाद्य सामग्री तो उपलब्ध करा दी लेकिन पीड़ित परिवार को ओढ़ने के लिए कंबल या रजाई आदि की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस पूस की रात में उनका हाल बेहाल है। नियाज अली ने बताया कि आग से सब कुछ जल गया और अब बच्चे खुले आसमान में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि पीड़ितों की क्षति का मूल्यांकन कर  रिपोर्ट तहसील को भेज दी गयी है। शीघ्र ही प्रशासन की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। तब तक के लिए गांव वालों से पीड़ितों को सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed