फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   looted 18 thousand rupees to the driver

चालक से लूटे 18 हजार रुपये

Fri, 09 Oct 2015 11:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-उतरौला मार्ग पर मकबूल पुराही गांव के पास गुरुवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर एक चौपहिया गाड़ी को रोक लिया और चालक को तमंचा सटाकर 18 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इस मामले में चालक ने नगर कोतवाली में बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मलारी गांव के मजरा मोटाजोत निवासी खेमराज ने बताया कि वह सरकुलर रोड के रहने वाले एक बिल्डिंग मेटेरियल के कारोबारी के यहां लोडिंग गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन


खेमराज के मुताबिक गुरुवार को दोपहर बाद वह लोडिंग गाड़ी पर सरिया व सीमेंट लादकर धानेपुर कस्बे में व्यवसायी रामदयाल के यहां उतारने गया था।

वहां रामदयाल से माल का 18 हजार रुपये तकादा लेकर देर रात लौट रहा था। तभी रास्ते में उतरौला मार्ग पर मकबूल पुराही गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने गाड़ी के सामने मोटरसाइकिल लगा दी और तमंचे से धमकाकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेमराज ने बताया कि गाड़ी रुकते ही एक बदमाश ने उसे तमंचा सटाकर धमकाते हुए 18 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इस मामले में खेमराज ने नगर कोतवाली में बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।

 नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रमाशंकर सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed