फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Laptop distributed to the students

लैपटॉप पाकर खुशी से उछल पड़े मेधावी

Sun, 18 Dec 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Laptop distributed to the students
हाईस्कूल व इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 2049 मेधावी छात्र-छात्राओं को रविवार को निशुल्क लैपटॉप वितरित किए गए। शहर के शहीदेे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री ने मेधावियों को लैपटॉप का वितरण किया।
विज्ञापन


वर्ष 2015 व वर्ष 2016 के हाईस्कूल व इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान पाने वाले यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड के मेधावियों को प्रदेश सरकार ने निशुल्क लैपटॉप देने के लिए मेरिट तैयार कराई थी।
विज्ञापन


इस मेरिट के मुताबिक जिले के 2049 मेधावी छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया था। इन मेधावियों को लैपटॉप देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने इसरत जहां, रितकीर्ति पांडेय, फाइजा रसीद, सुभाष कुमार, विनय कुमार गुप्ता, सुधांशु मिश्रा, हर्षिता सिंह, राजा सरोज, नुसरत जहां, विशाल यादव, श्रद्धा तिवारी, मानवेंद्र सिंह, रोशनी तिवारी, पल्लवी सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, खुशबू मिश्रा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रिंका आजाद, मितुल गुप्ता, प्रियंका आर्या व समृद्धि द्विवेदी को मंच पर बुलाकर लैपटॉप दिया।


इसके पहले मेधावियों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने जो भी वादे किए थे, उन सबको मुख्यमंत्री ने पूरा कर दिया है। इस लैपटॉप के माध्यम से मेधावी छात्र-छात्राएं अब पूरी दुनिया की जानकारी रख सकेंगे। समारोह को विधायक नंदिता शुक्ला, अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित, संयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन मंडल उदयराज यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक एमपी सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed