{"_id":"57e56f3d4f1c1bc32ca82366","slug":"four-arrested-with-900-grams-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"900 ग्राम हेरोइन समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
900 ग्राम हेरोइन समेत चार गिरफ्तार
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
हेराइन समेत पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को शुक्रवार को स्वाट व थाना परसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सदस्यों के पास से 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद हेरोइन को परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी स्वाट टीम व थानाध्यक्ष परसपुर शुक्रवार को अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में निकले थे। तभी उन्हें खबर मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों का गिरोह परसपुर कस्बा में मादक पदार्थ बचने की फिराक में है।
इसी सूचना पर चार युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम संदीप यादव उर्फ वरुन निवासी सदरपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर, प्रशांत गुप्ता उर्फ सचिन गुप्ता निवासी गोला गोकरनाथ थाना गोला जनपद लखीमपुर, गोलू उर्फ सावन कटियार निवासी बगलकुला जनपद फर्रूखाबाद, अंकित कुशवाहा निवासी टीला मतीनी कोतवाली फर्रूखाबाद बताया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से 900 ग्राम विदेशी हेरोइन लेदर के बैग में बरामद हुई। जिस पर टाइगर ब्रांड मेड इन थाईलैंड लिखा है। एसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतर राष्ट्रीय बाजार में 90 लाख रुपये है।
एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बरामद हेरोइन उन्हें फर्रूखाबाद जनपद में एक तस्कर ने दी थी, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना परसपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।