{"_id":"081f83ee8bbfbf38e6159f8b1316c6b3","slug":"flirting-and-plunder-case-against-nine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ के खिलाफ छेड़खानी व लूट का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ के खिलाफ छेड़खानी व लूट का केस
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती 24 मई को जबरन छप्पर व दीवार उजाड़ने, विरोध करने पर मारने-पीटने, किशोरी के साथ छेड़खानी करने तथा घर का सामान लूटने की घटना में पुलिस ने मंगलवार को डीआईजी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ छेड़खानी व लूट का केस दर्ज किया है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के इटईरामपुर के मजरा गड़रहिया निवासी राम तीरथ ने डीआईजी देवीपाटन मंडल गोंडा को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीती 24 मई को सुबह आठ बजे जमीन के विवाद में विपक्षी रहमतउल्ला, जुबेदा, सादिया, इजाजुल, अनकू, उजमा, शमीमा, जैबुन्निशा व नूरसबा एकजुट होकर छप्पर व दीवार उजाड़ने लगे। राम तीरथ के घर की महिलाओं ने जब विरोध किया तो विपक्षियों ने मारापीटा तथा 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की।
राम तीरथ जब परिवारीजनों के साथ मामले की शिकायत करने कोतवाली गए तो विपक्षी उसके घर का सामान व जेवर भी उठा ले गए। राम तीरथ का आरोप है कि उसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस तथा एसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व लूट का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शुरु कर दी गई है।