{"_id":"c53704c40b3a3056a65820d61f10812a","slug":"five-people-killed-in-accidents-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच लोगों की मौत, 12 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में पांच लोगों की मौत, 12 लोग घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों को जिला अस्पताल तो सात को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से सात लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अशोकपुर अमेठिया गांव के रहने वाले काली प्रसाद पांडेय (55), अपने बेटे अरविंद पांडेय (35) के साथ शुक्रवार की शाम थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के उत्तरी भवानी मंदिर दर्शन के लिए बाइक से जा रहे थे।
जब वह दोनों नवाबगंज-रगडग़ंज मार्ग पर पावर हाउसे तरबगंज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दुर्जनपुर उदवत नगर निवासी दिलदार हुसैन उर्फ नान बाबू (25) से उसकी भिड़ंत हो गई, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में दिलदार की बाइक पर बैठा उसका साथी अनवर (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी तबगंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पाताल रेफर कर दिया गया।
उधर, शहर के फैजाबाद रोड स्थित इमामबाड़ा मोहल्ले के रहने वाले खालिद जफर अपने परिवार के साथ 23 दिसंबर को कार से आजमगढ़ शादी में गए थे।
वहां से 24 दिसंबर की रात सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर डुमरियाडीह के समीप कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। जिसमें खालिद जफर (45) की मौत हो गई। जबकि सादिक जफर, शारिफ जफर, फरहान बारी व रिश्तेदार फैसल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिया वाजिदपुर के रहने वाले इरशाद, मुन्ना, सलीम, संतराम, बृजराम, सगीर, प्रमिला व अकबर शुक्रवार की सुबह स्कार्पियो से लखनऊ जा रहे थे।
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर हारीपुर के समीप स्कार्पियो का टायर फट गया, जिससे वह पलट गई। इसमें अकबर (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभी घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।