नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी एवं स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी अशोक कुमार सिंह की टीम को बुधवार को सूचना मिली कि तरबगंज में बेलसर गांव के एक घर में नकली देशी शराब बनाई जाती है।
इस पर पुलिस टीम ने बेलसर गांव निवासी संजय सिंह के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान मौके पर शराब बना रहे बबलू सिंह निवासी खरगूपुर थाना नवाबगंज, रामसुंदर निवासी सरदवन पुरवा बेलसर तरबगंज व रामप्रताप निवासी फुलवारी बेलसर थाना तरबगंज को पकड़ लिया गया।
जबकि बेलसर गांव का रहने वाला संजय सिंह, बाबू सिंह उर्फ राजकुमार सिंह, ललित तिवारी निवासी पकवान गांव थाना उमरी बेगमगंज व संजय जायसवाल निवासी ददुवा बाजार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को 33 पेटियों में 180 एमएल की 1800 शीशी नकली देशी शराब, 100 लीटर केमिकल, नगीना ब्रांड के 828 रैपर, आबकारी विभाग के 150 फर्जी होलोग्राम, 770 ढक्कन व 2000 खाली शीशियां मिली हैं।
एसपी के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह नकली शराब बनाकर उसे शीशियों में पैक करके आबकारी विभाग का फर्जी होलोग्राम लगाकर देशी शराब की दुकानों पर बेचते हैं। एसपी ने पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख 26 हजार रुपये बताई है।
एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। मामले में पकड़े गए तीन लोगों समेत सात के खिलाफ जालसाजी, अपमिश्रण व आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।