फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   elderly Killing to slit throat

गला काट कर बुजुर्ग की हत्या

Sun, 21 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 21 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
elderly Killing to slit throat
समोसा खाते हत्या के आरोपी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा-बहराइच की सीमा पर स्थित टेढ़ी गांव के मजरा भुलभुलिया में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हमलावर ने बुजुर्ग के बेटे को भी चाकू घोंप दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग के भाई ने थाना कटरा बाजार में हत्या व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव के मजरा भुलभुलिया के रहने वाले सर्वजीत सिंह ने बताया कि पड़ोस में उनके बड़े भाई खुत्ती सिंह (75) परिवार के साथ रहते हैं। सर्वजीत के मुताबिक शनिवार की रात करीब ढाई बजे उनके बड़े भाई के घर से चीख सुनकर वह आसपास के लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे तो घर के बरामदे में उनका खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन


सर्वजीत सिंह ने बताया कि इसी बीच उनका भतीजा इंद्रजीत सिंह घर के अंदर से घायल हालत में निकला और उसने बताया कि देर रात उसकी पत्नी संगीता सिंह ने घर के बाहर का दरवाजा खोला तो एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया। इसके बाद वह सोने चला गया। मगर संदेह होने पर इंद्रजीत ने अपने पिता को जगाया और दोनों संगीता के कमरे के पास पहुंचे। तभी अज्ञात हमलावर ने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और इंद्रजीत को भी चाकू घोंपकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रजीत को जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों व गांव वालों से जानकारी ली। इस मामले में सर्वजीत सिंह ने थाना कटरा बाजार में अज्ञात के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कटरा बाजार के उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed