फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dM. heard public problems

डीएम ने जनता दरबार लगा सुनी समस्याएं

Fri, 21 Apr 2017 10:50 PM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 21 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
 नगर पालिका में शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब दो दर्जन शिकायतें जिलाधिकारी को मिली। जिसके निस्तारण के उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं पुरानी शिकायतों के निस्तारण की भी जिलाधिकारी ने समीक्षा की।  
विज्ञापन

    
समीक्षा में राधाकुण्ड की बाउंड्री पर रेलिंग लगवाने के लिए अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण को निर्देश दिए गएं। जबकि छेदीपुरवा बहराइच रोड निवासी विपिन चन्द्र जासवाल की नाला चोक होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए कहा। जबकि राधाकुंड के शमशाद व छेदीपुरवा के लोगों ने सफाई व्यवस्था की शिकायत की।
विज्ञापन


सेमरा दम्मन में डूडा द्वारा नाली एवं इन्टरलाकिंग निर्माण का कार्य पूर्ण न कराने तथा अपूर्ण कार्य पर भी ठेकेदार को पेमेंट कर देने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। इसपर जिलाधिकारी ने पीओ डूडा से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता दर्शन में संगमलाल शर्मा ने बताया कि उसने वर्ष 1996 में जेल रोड पर दुकान के लिए दस हजार रूपये जमा करके रसीद प्राप्त की थी। परन्तु कतिपय कारणों से उसे दुकान नहीं मिल सकी। डीएम ने ईओ नगर पालिका को मामले की जांचकर शिकायतकर्ता का पैसा वापस करने के निर्देश दिए। 


साइदा बेगम पत्नी असफाक अली ने राशन कार्ड न बनने की शिकयायत र्की। इस पर डीएम ने डीएसओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नगर की साफ.सफाई व्यवस्था चाक चैबन्द की जाय तथा रोस्टर बनाकर लगातार सभी वार्डों सफाई अभियान चलाएं। इसके अलावा डीएम ने नगर क्षेत्र में गरीबों के लिए एक और आश्रय गृह बनवाने हेतु पालिका अधिकारियों को नि:शुल्क एवं निर्विवाद भूमि उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed