{"_id":"57b88e9b4f1c1bc2066eb295","slug":"councilor-shot-to-the-front-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने सभासद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने सभासद को मारी गोली
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
शहर के दो स्थानों पर शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से गोंडा थर्रा गया। तीन घंटे के अंदर बदमाशों ने फायरिंग की दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। रोडवेज बस अड्डा चौराहे के निकट इलाहाबाद बैंक के सामने एक मिठाई व्यवसायी पर फायरिंग के तीन घंटे बाद ही बदमाशों ने कृषि मंत्री के करीबी एवं शासन से नामित सभासद को मालवीय नगर स्थित उसके घर के पास गोली मार दी। सभासद व मिठाई व्यवसायी का लखनऊ में इलाज चल रहा है। मामले में मिठाई व्यवसायी के साथी ने नगर कोतवाली में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के मालवीय नगर मोहल्ले के रामलीला मैदान के पास नागाबाबा गली के रहने वाले कृषि मंत्री के करीबी व शासन से नामित सभासद वैभव सिंह शुक्रवार की आधी रात अपने घर के सामने खड़े होकर एक साथी से बातचीत कर रहे थे।
भी वहां बाइक से आए दो बदमाशों में से पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने सभासद को गोली मार दी और भाग गए। घायल सभासद को पहले जिला अस्पताल और बाद में निजी नर्सिंग होम लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले महराजगंज मोहल्ले के रहने वाले मिठाई व्यवसायी मोहन कृपलानी की दुकान पर काम करने वाले राम आहूजा को रोडवेज बस अड्डे के पास गोली मार दी गई। सभासद पर हमले की जानकारी मिलते ही कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने नर्सिंग होम पहुंचकर उनका हाल जाना।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मिठाई व्यवसायी के साथी मुकेश ने नगर कोतवाली में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मिठाई व्यवसायी पर हमले के तार बलरामपुर के सादुल्लानगर से जुड़े हैं। वहीं, सभासद पर फायरिंग करने वाले शहर के ही एक मिठाई व्यवसायी व उसके रिश्तेदार बताए जाते हैं। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
शहर के रोडवेज बस अड्डा समेत दो स्थानों पर शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में शासन से नामित सभासद समेत दो लोग घायल हो गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग से लोगों को दहशत व्याप्त है। फायरिंग मामले में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने नगर कोतवाल हरी सिंह व रोडवेज चौकी प्रभारी अतीउल्ला खां को लाइन हाजिर कर दिया है।
फायरिंग की गाज कोतवाल व चौकी प्रभारी पर ही नहीं, सीओ सिटी पर भी गिरी है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी रहे शंकर प्रसाद को यहां से हटाकर सीओ तरबगंज व सीओ तरबगंज रहे भरत यादव को सीओ सदर बनाया है। एसपी ने बहराइच जनपद से आए इंस्पेक्टर बृजेश सिंह को कोतवाल नगर व कोतवाली नगर के दरोगा धर्मराज को तैनाती दी है।