फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Copies written out of the examination center

परीक्षा केंद्र के बाहर पकड़ीं लिखी कॉपियां

Thu, 23 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 23 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Copies written out of the examination center
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में गुरुवार को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की संयुक्त जांच में मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर नकल माफियाओं के गिरोह का खुलासा हुआ है। इस केंद्र पर परीक्षा केंद्र से बाहर कापियों को लिखकर जमा कराने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन


शक होने पर जब कॉपियों के बंडल की जांच की गई तो मामले का खुलासा हुआ। टीम ने बाहर से लिखकर लाई गई दो कॉपियां बरामद की हैं। इस मामले में डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।       
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में डीएम की सख्ती के बावजूद नकल माफियाओं पर अंकुश नही लग पा रहा है। जिले में नकल के कारोबार को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने भले ही अपनी पूरी टीम को लगा दिया हो लेकिन नकल के कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नकल का ठेका लेने वाले माफियाओं का कॉकस इस कदर फैला हुआ है कि प्रशासन की छापेमारी के बावजूद नकल माफिया तू डाल-डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर नकल के इस कारोबार में जुटे हुए हैं।

धानेपुर, कोतवाली देहात, कटरा बाजार, करनैलगंज, वजीरगंज, परसपुर समेत अन्य क्षेत्रों में नकल के कारोबारियों पर कार्रवाई के बाद गुरुवार को मोतीगंज थाना क्षेत्र के खिरईखिरवा गांव स्थित गोकरननाथ इंटर कॉलेज में नकल कराने वाला एक बड़ा गिरोह सचल दल के हत्थे चढ़ गया।

गुरुवार को परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा थी। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी थी इसके बावजूद नकल माफिया दो कॉपियां केंद्र से बाहर ले जाने में सफल हो गए।

इन कॉपियों को बाहर ले जाकर लिखा गया और परीक्षा खत्म होने पर स्कूल में लाकर जमा कर दिया गया। स्कूल के स्टेटिक मजिस्ट्रेट पंकज सैनी व अजुत़न सिंह के मुताबिक उन्हें जब बाहर से कॉपियों को लाकर जमा करने का शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभान को दी।

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट ने जब कापियों के बंडल को खोलकर उसकी जांच कराई तो दो कापियां एक ही नंबर की पाई गई। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट न बताया कि नकल का यह सारा खेल केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की मदद से किया जा रहा था।

इन लोगों ने ही बाहर की कापियों को स्कूल के कापियों के बंडल में शामिल कराने का प्रयास किया। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट ने बताया कि बाहर से लाई गई कापियों पर भी स्कूल की मोहर लगी हुई थी। टीम ने तत्काल इसकी सूचना डीएम को दी।


इस पर डीएम आशुतोष निरंजन ने जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा को स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक सीताराम भारती समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अभी आदेश की कॉपी उन्हें नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed