{"_id":"57e56d624f1c1b3d20a824ba","slug":"convict-escaped-including-handcuffed-to-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकड़ी समेत सीएचसी से बंदी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथकड़ी समेत सीएचसी से बंदी फरार
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेंटिस्ट की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अभिरक्षा में डॉक्टरी परीक्षण के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया छेड़खानी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के सरहरा गांव के मजरा दसईपुरवा के रहने वाले कमलेश सिंह के खिलाफ गुरुवार को एक किशोरी के साथ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने कमलेश के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था और उसे थाने ले आई थी।
यहां से गिरफ्तारी फर्द लिखने के बाद थाना इटियाथोक का सिपाही देवेंद्र यादव उसका डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए हथकड़ी लगाकर उसे सीएचसी इटियाथोक ले गया था। वहां सीएचसी के डॉ. अन्जनेय चौबे एक मरीज को देख रहे थे। मरीजों की भीड़ के कारण सिपाही अपनी बारी की जानकारी के लिए डॉक्टर के चैंबर में गया था। इसी बीच सिपाही को चकमा देकर बंदी कमलेश हथकड़ी समेत वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
सिपाही ने बंदी के फरार होने की सूचना कोतवाल हरी सिंह को दी। बंदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। पूरे थाने की पुलिस बंदी की तलाश में लग गई। जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कोतवाली इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंदी कमलेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जा रही है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।