{"_id":"574341384f1c1bba7d690b63","slug":"child-s-murder-to-the-strangulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़िया थाना क्षेत्र के उसरैना गांव के मजरा हरिलाल पुरवा में सोमवार की सुबह एक दुधमुंहे बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे की मौत होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
बच्चे के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना कौड़िया में पट्टीदार दंपती के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
कौड़िया थाना क्षेत्र के उसरैना गांव के मजरा हरिलाल पुरवा के रहने वाले अंगनू ने बताया कि रविवार की रात उसकी पत्नी सरिता देवी उसके दो माह के बेटे अरुण कुमार के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी।
विज्ञापन
सोमवार की भोर उठने के बाद उसकी पत्नी खेत को चली गई थी। अंगनू के मुताबिक जब उसकी पत्नी वापस घर लौटी तो उसका बेटा अरुण बिस्तर पर मरा पड़ा था। यह देख सरिता के होश उड़ गए।
बच्चे की नाक व कान से खून निकल रहा था और गले पर चोट के निशान भी थे। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए। अंगनू का आरोप है कि उसका पट्टीदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में पट्टीदार दंपती ने उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक इंतखाब अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बच्चे की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।