{"_id":"580badc24f1c1b722b704dee","slug":"businessman-s-murder-to-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी विवाद के चलते शनिवार शाम करीब सात बजे मुंबइया कारोबारी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बंजरवा गांव निवासी हाशिम ने बताया कि उनके चाचा हादिक अली (55) मुंबई के भिवंडी में रहकर कारोबार करते थे। तीन दिन पहले हादिक अली गांव आए थे। हादिक अली का गांव तथा भिवंडी में कुछ लोगों से प्रापर्टी का विवाद चल रहा था।
शनिवार को हादिक गांव के ही अबरार के साथ उतरौला नगर आए थे। शाम करीब सात बजे दोनों लोग गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिड़ियाखुर्द गांव के पास तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अबरार की बाइक ओवरटेक कर रोक ली।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने हादिक अली की कनपटी पर असलहे से गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अबरार को धमकी देकर बदमाश भाग गए। अबरार ने घटना की सूचना परिवारीजनों तथा पुलिस को दी। सरेशाम हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
घटना होते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उतरौला कोतवाल आरके सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजन तहरीर देने की तैयारी कर रहे है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचकर एसपी स्वप्निल एम ने मातहतों को कार्रवाई तेज करने का आदेश दिया है।