फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bus falls into water-filled pit, 30 injured

पानी भरे गड्ढे में गिरी बस, 30 घायल

Tue, 18 Aug 2015 11:11 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान मंगलवार शाम को बलरामपुर से विश्कोहर जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नंदनगर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीन यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरा चौराहा थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार शाम को बलरामपुर से विश्कोहर जा रही प्राइवेट बस नंदनगर चौराहे के निकट मोड़ पर अचानक बारिश की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


समाजसेवी रंगीलाल यादव समेत आसपास के अन्य लोगों ने बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने-अपने वाहनों से सीएचसी नंदनगर पहुंचाया। हादसे में मुड़िला नौबस्ता निवासी साजिदा बेगम, पुरैना निवासी लाल परी, घोपलापुर निवासी संजू सिंह, पोखरभीटवा जनपद सिद्घार्थनगर निवासी नंदिनी यादव, मैना सोनी, गुंजा देवी, अब्दुल हक व जलील समेत लगभग 30 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल साजिदा बेगम, लाल परी तथा नंदिनी यादव को डॉक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायल यात्रियों का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। यात्रियों के मुताबिक बुधवार को नागपंचमी होने के कारण बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।


थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि अभी कुछ लोगों के बस के नीचे दबे होने की आशंका है। बस को गड्ढे से निकलवाले के लिए क्रेन मंगाई गई है। बस बाहर निकलवाने के बाद ही सही स्थिति की जानकारी हो पायेगी। समाचार लिखे जाने तक मौके पर क्रेन नहीं पहुंच सकी थी। पुलिस तथा आसपास के लोग यात्रियों की मदद में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed