{"_id":"58ab246a4f1c1b0653b23514","slug":"bsa-lodged-a-fir-against-the-beo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने बीईओ के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसए ने बीईओ के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Amarujala
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से अभिलेख उठा ले जाने व सीसी टीवी कैमरे से छेड़छाड़ करने के मामले में विकासखंड झंझरी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी फंस गए हैं। बीएसए ने सोमवार को कोतवाली नगर में उनके खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीएसए अजयकुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड झंझरी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह झंझरी से हटाकर उन्होंने अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। इसी कारण खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी अश्विनी प्रताप सिंह उनसे नाराज थे।
आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी प्रताप सोमवार को उनके कार्यालय में पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर उठा ले गए। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को कोतवाली नगर में खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी प्रताप के खिलाफ अभिलेख उठा ले जाने व सीसी टीवी कैमरे से छेड़छाड़ करने के मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।